फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः भाजपा के शंकर साहू बने चेतगंज वार्ड के पार्षद

Thu, 28 Dec 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
शंकर साहू जीतने के बाद समर्थकों के साथ खुशी मनाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड नंबर 28 चेतगंज से भाजपा के शंकर साहू पार्षद चुने गए हैं। शंकर साहू को 1645 मिले और दूसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की अंकिता श्रीवास्तव को 1482 मत मिले। चेतगंज वार्ड के पार्षद का चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव की मौत के कारण निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


26 दिसंबर को हुए चुनाव में नौ बूथों पर 4119 मतदाताओं ने मतदान किया था। गुरुवार को सुबह आठ बजे से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में मतगणना शुरू हुई।

लगभग 10 बजे घोषित किए गए चुनाव परिणाम के अनुसार तीसरे स्थान पर रहे सपा प्रत्याशी दीपू यादव को 505, बसपा के अनिल को 308 और निर्दल मनीष मिश्रा को 152 मत मिले। वहीं, 27 मतदाताओं ने ईवीएम की नोटा बटन दबाई।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी (पार्षद) ओपी राय ने गुरुवार को जैसे ही परिणाम की घोषणा की शंकर के समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। निर्वाचित शंकर और उनके समर्थक परिणाम की घोषणा के बाद खुशियां मनाते हुए वापस चेतगंज वार्ड लौट गए और मतदाताओं का आभार जताए। 
विज्ञापन

सदन में भाजपा की हो गई 40 सीट

डेमो - फोटो : डेमो
चेतगंज वार्ड नंबर 28 में भाजपा के प्रत्याशी शंकर साहू की जीत के साथ सदन में पार्टी के सीटों की संख्या 40 हो गई है। पीएम के संसदीय क्षेत्र में भाजपा को सदन में बहुमत साबित करने के लिए छह और सीटों की आवश्यकता है।

जिसे वह आसानी से प्राप्त कर लेगी। 13 निर्दलों में से अधिकतर जीते पार्षद भाजपा के बागी हैं। जो पार्टी में फिर से शामिल हो जाएंगे। फिलहाल आला हाईकमान से अभी कोई निर्देश नहीं आया है। चुने गए पार्षद ने जनता को धन्यवाद दिया।

पार्टी सूत्रों की मानें तो कई पार्षदों ने बड़े नेताओं से संपर्क किया है कि वे पार्टी में आना चाहते है। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही एक समारोह में उन्हें फिर से पार्टी में शामिल किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही तारीख की घोषणा की जाएगी। इसकी रूपरेखा तय करने की जिम्मेदारी महानगर को दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें