फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-न अइसन बनारस आपन सांसद देखलस, न अइसन बनारस यूपी में मुख्यमंत्री देखलस

Tue, 18 Sep 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीएम का किया अभिनंदन, सीएम को भेंट की गणेश प्रतिमा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि  पीएम मोदी एक नए भारत के निर्माण के संकल्प के साथ यशस्वी एवं गौरवशाली नेतृत्व हमें प्रदान कर रहे हैं। मंगलवार को बीएचयू की जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम के साथ काष्ठ कला का प्रतीक गणेश की प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन

 
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नए भारत की संकल्पना ऐसे भारत का निर्माण है जो आतंकवाद, भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी से मुक्त हो। जहां सबको स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार उपलब्ध हो। भारत को सशक्त राष्ट्र और विश्व में उसकी गौरवशाली पहचान बनाने के लिए प्रधानमंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं।

पीएम अपने जीवन के मूल्यों के 68 वर्ष पूर्ण कर चुके हैं और 69 वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैँ। पीएम हम सबके प्रेरक हैं। पीएम को 557 करोड़ की परियोजनाओं सहित अनेक अन्य विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


वाराणसी की आध्यामिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वैदिक विज्ञान केंद्र की स्थापना, काशी की अपार पुरानी परंपरा को और आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगी। पीएम के स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि देश उनके नेतृत्व में प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

न अइसन बनारस आपन सांसद देखलस 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भोजपुरी में कहा कि बहुत प्रधानमंत्री देखल गइल लेकिन अटल जी के छोड़कर न अइसन बनारस आपन सांसद देखलस अउर न अइसन बनारस देश में प्रधानमंत्री देखलस, न अइसन बनारस यूपी में मुख्यमंत्री देखलस। बनारस में विकास एतना होत हव की पूछा मत। ऐ बाबा भोलेनाथ ऐनके आशीर्वाद दा। यह बनारस यह यूपी यह देश यह दुनिया के नरेंद्र मोदी जइसन नेता क लगातार, लगातार जरूरत हव। 
Trending Videos

ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा ‘बदलता बनारस’

- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान से मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास कार्यों से संबंधित परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया तो बदलता बनारस ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गया। देर शाम तक ट्विटर यूजर्स ने लगभग 10 हजार से ज्यादा ट्वीट कर पीएम मोदी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर खुशी जताई।

वहीं, कई ट्विटर यूजर्स ऐसे भी रहे जिन्होंने गंगा में गिरते नालों, शहर की सफाई की बदहाल स्थिति, दूषित पेयजल आपूर्ति और सड़कों के गड्ढों को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी प्रवास के दूसरे दिन बीएचयू एंफीथिएटर में आयोजित सभा से संबंधित 44 मिनट का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के द्वारा किए गए ट्वीट को रिट्वीट किया। इसके साथ ही ट्वीट किया ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू मेें 557 करोड़ रुपये की विभिन्न जनोपयोगी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।’

इससे पहले पीएम मोदी के संबोधन के प्रमुख अंशों को प्रधानमंत्री आफिस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया। भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पीएम मोदी द्वारा किए गए पौधरोपण और विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण की जानकारी ट्वीट कर दी।

सुविधाओं को गिनाकर मोदी-योगी ने दिया बीएचयू को तवज्जो

बीएचयू में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में मंगलवार को एंफीथिएटर मैदान में वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क से लेकर गंगा सफाई आदि विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई लेकिन बीएचयू में मिलने वाली सुविधाओं को गिनाकर उन्होंने बीएचयू को तवज्जो दिया। बात चाहे वैदिक विज्ञान केंद्र, नेत्र संस्थान का हो या फिर आईएमएस और एम्स के बीच एमओयू की हो। मोदी ने बारी-बारी से इन उपलब्धियों के बारे में यह बताने की कोशिश की सरकार लोगों की सेहत को कितना फिक्रमंद है। 

मंच पर चढ़ने के बाद मोदी ने पहले महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को प्रणाम किया, उसके बाद कुलगीत होने तक वह खड़े रहे। मंच पर अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बीएचयू की स्थापना के पीछे महामना की सोच और उसको साकार करते हुए सौ साल का सफर पूरा करने पर सभी को बधाई दी। लोगों की सेहत को लेकर सरकार की योजनाओं पर मोदी ने यह भी कहा कि न केवल बनारस बल्कि आसपास के जिलों के साथ ही मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड आदि जगहों से काशी आने वाले हजारों मरीजों को भी अब बेहतर स्वास्थ्य के लिए भटकने की जरूरत नहीं है।

एक ओर जहां दीनदयाल अस्पताल परिसर के निकट ईएसआई का हाईटेक सुविधाओं वाला अस्पताल बन रहा है तो बीएचयू आईएमएस का अब एम्स के साथ एमओयू होने के बाद सुविधाएं बढ़ेंगी। इसके अलावा कैंसर संस्थान, सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की सौगात भी नए साल से मिलने लगेगी। इन सबके बहाने मोदी ने सबके सेहत के प्रति सरकार की योजनाओं को गिनाया। 
विज्ञापन

पीएम के मार्गदर्शन में देश विकास की नई ऊंचाइयों पर : योगी

varanasi - फोटो : amar ujala
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में काशी, उत्तर प्रदेश और देश विकास की नई ऊंचाइयों पर है। पीएम एक बार फिर काशी के विकास की योजनाएं लेकर आए हैं। 

बीएचयू के एंफीथिएयर मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। सीएम ने पीएम को अंगवस्त्रम और बनारस के काष्ठ कला की प्रतीक रामभक्त हनुमान की प्रतिमा भेंट की।  सीएम ने कहा कि पीएम का काशी से भावनात्मक रिश्ता है।

भौतिक विकास और आधुनिक सुविधाओं से लैस काशी नित नए आयाम छू रही है। आईपीडीएस योजना के तहत तारों के जंजाल को भूमिगत करना अपने आप में चुनौतीपूर्ण कार्य था। दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत डेढ़ वर्ष के भीतर 72 हजार मजरों का विद्युतीकरण किया। 52 लाख परिवारों को सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए। 

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में वैदिक विज्ञान केंद्र खोला जा रहा है। युवाओं के अलावा, एससी, एसटी, महिलाओं के स्टैंड अप के लिए अटल इक्यूबेशन सेंटर खोला जा रहा है। पहले आंखों की बीमारी के इलाज की बात होती थी तो लोग शंकर नेत्रालय का नाम लेते थे। बीएचयू के नेत्र संस्थान को क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। पीएम का न्यू इंडिया का संकल्प साकार हो रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें