वडनगर से बाइक से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्रियों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि यात्रा से पहले चिंता थी कि इतनी बड़ी यात्रा कैसे सफल होगी। आपने सफलता पूर्वक यात्रा पूरी की इसकी शुभकामनाएं।
वडनगर गुजरात से बाइक से काशी आए करीब 500 बाइक यात्रियों का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में यात्रियों को तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं ढोल-नगाड़ों की आवाज से पूरा परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यात्रा से पहले चिंता थी कि इतनी बड़ी यात्रा कैसे सफल होगी। आपने सफलता पूर्वक यात्रा पूरी की इसकी शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री के जन्मभूमि से कर्मभूमि तक की यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है।
कहा कि पीएम ने पहले गुजरात को बदला अब देश की सूरत बदल रहे हैं। कहा कि भारत को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर देने, विदेशों से निवेश लाने आदि का काम पीएम ने किया। कहा कि प्रधानमंत्री का उद्बोधन है इसलिए अपनी बात समाप्त करता हूं। पूरी यात्रा में कहीं किसी प्रकार की दिक्कत हुई हो तो क्षमा मांगता हूं।
विज्ञापन
मंच पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, अशोक चौरसिया, रामसकल पटेल, पूनम मौर्या, प्रदीप अग्रहरी, सौरभ श्रीवास्तव, धर्मेंद्र राय, जगदीश पटेल सह प्रभारी और नीलकंठ तिवारी मौजूद रहे।