इस पर टीम ने कहा कि यदि कुछ कारणों से सीसीटीवी फुटेज नहीं उपलब्ध हो पाए तब। इस पर पंडित मिश्र ने कहा था कि आप लोग जांच करें। यदि अस्पताल दोषी है तो उस पर कार्रवाई करें। इसके बाद टीम ने उनसे और उनके परिवार से अस्पताल में भर्ती होने के दिन से लेकर मृत्यु के समय तक के दिनचर्या के बारे में विधिवत पूछताछ की थी।
टीम ने अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की थी। पंडित मिश्र की बेटी संगीता मिश्रा का मैदागिन स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में अस्पताल को क्लीन चिट दे दी थी।
इसके बाद पंडित मिश्र ने न्याय के सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई थी। सीएम के निर्देश पर शासन स्तरीय जांच का निर्देश दिया गया था।