फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, शत्रुघ्न सिन्हा यदि बनारस से लड़ेंगे चुनाव तो जनता कर देगी 'खामोश'

Fri, 18 Jan 2019 10:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने सपा-बसपा गठबंधन को राजनैतिक स्वार्थ का बंधन बताया है। उन्होंने कहा कि मायावती अखिलेश यादव को चुनाव तक बबुआ बनाकर छोड़ेंगी। गुरुवार को वाराणसी के कमच्छा स्थित आवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा और सावित्री बाई फूले को उनके हाल पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा यदि बनारस से चुनाव लड़ेंगे तो यहां की जनता पूरी तरह से खामोश कर देगी। कई छोटी पार्टियां हमारे संपर्क में हैं। कई सपा नेता उनके संपर्क में हैं। जल्द बताएंगे कितने संपर्क में हैं। पार्टी के मंच पर जब बुलाया जाएगा तो सबको पता चलेगा।  प्रदेश अध्यक्ष ने कैथी गंगा गोमती संगम तट पर घाट के निर्माण के लिए शिला पूजन किया।

कहा कि 12 करोड़ की लागत से 125 मीटर पक्के घाट का निर्माण कराया जा रहा है। वाटर स्पोर्ट्स के लिए जेटी, शौचालय, चेंज रूम, चार राजस्थानी छतरियां लगाई जाएंगी। 2.17 करोड़ की लागत से राजमार्ग से मंदिर तक नाली, सड़क, 80 लाख से सीसी रोड स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल मुनारी में जिला दिव्यांग विभाग और गेल इंडिया की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगों को उपकरण बांटे। कहा कि दिव्यांगों को जल्द ही एक हजार रुपये पेंशन मिलेंगे। जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि एक करोड़ की लागत से 560 उपकरणों का वितरण किया गया। इनमें मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, एलार्म छड़ी आदि दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें