फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में भाजपा ने शहीद की पत्नियों और पूर्व सैनिकों का किया सम्मान

Thu, 17 Jan 2019 09:53 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दो मार्च तक कार्यकर्ता जाएंगे सैनिकों के घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की ओर से गुरुवार को वाराणसी लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में शहीद की पत्नियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। इसी के साथ सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने तीन शहीद की पत्नियों ब्रजरानी देवी, इसराजी देवी, सावित्री देवी को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके अलावा सम्मानित होने वाले पूर्व सैनिकों में कर्नल सीडी मिश्र, हवलदार दीनानाथ यादव, मेजर राजबली पाल, कैप्टन सीएन भारत, सब नायक एनके भगत, नायक आनंद कुमार, टेक्निशियन आरएन प्रसादन, डीएन प्रसाद, हवलदार आरबी यादव आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता मंदिर के चित्र और चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सैनिकों का सम्मान किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट परंपरा को खत्म कर दीपावली सैनिकों के साथ मनाने की परंपरा शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि  पार्टी ने तय किया है कि सैनिकों का सम्मान करेगी। यह कार्यक्रम दो मार्च तक चलेगा। कार्यकर्ता शहीद सैनिकों के परिवार और पूर्व सैनिकों के घर जाएंगे। उनसे मुलाकात कर उनका सम्मान करेंगे। उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल ने कहा कि सैनिक जब घर जाते हैं तो ट्रेन में उन्हें बर्थ नहीं मिलती थी। प्रधानमंत्री ने उन्हें सलाम कर अपना बर्थ देने की परंपरा शुरू की। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री प्रकाश चंद्र यादव और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री चंद्रशेखर उपाध्याय ने किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें