फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में ‘वंदेमातरम’ पर भिड़े भाजपा-सपा पार्षद, जमकर हंगामा

Sun, 02 Apr 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
varanasi nagar nigam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में नगर निगम सदन की बैठक में ‘वंदेमातरम’ गीत पर जमकर हंगामा हो गया। शनिवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा पार्षद ने वंदेमातरम गीत के बाद सदन चलने का प्रस्ताव रखा। इस पर विपक्षी पार्षदों ने हंगामा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


उनका कहना था कि सदन में नई परंपरा की शुरूआत नहीं होगी। इस गीत का सम्मान करते हैं लेकिन इसे जबरिया थोपा न जाए। महापौर अध्यक्ष राम गोपाल मोहले की ओर से जैसे ही 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू करने की अनुमति दी गई, इसी दौरान भाजपा पार्षद अजय गुप्ता ने वंदेमातरम गीत के बाद सदन चलने का प्रस्ताव रखा।

इस पर विपक्षी पार्षदाें ने विरोध शुरू कर दिया। इस बीच भाजपा पार्षदों ने कहा कि ‘सरकार बदल गई है’ इस पर सपा के नामित पार्षद अमरदेव यादव, विजय जायसवाल, शंकर विश्नानी, कांग्रेस के सीताराम केशरी, गोविंद शर्मा, असलम खां, अरशद लड्डू और बसपा के अजीत सिंह समेत कई पार्षद उत्तेजित हो गए।
विज्ञापन


अमरदेव ने कहा कि सरकार नहीं है तो गोली मरवा देेंगे। शंकर विश्नानी ने कहा कि सरकार बदल गई है, संविधान नहीं बदला है। भाजपा और सपा, कांग्रेस एवं बसपा पार्षदों के बीच जमकर नोकझोंक और बहस हुई। भाजपा से नरसिंह दास, राजेश यादव चुल्लू, अशोक मिश्रा, सत्यम सिंह, डॉ. राजेश मिश्रा ने भी विरोधी पार्षदों को जवाब दिया।
सदन में पार्षदों के हंगामे के बीच वंदेमातरम गीत हुआ। इस बीच गीत पूरा न होने पर अजीत सिंह और शंकर विश्नानी ने कहा कि गलत गीत गाकर भाजपा पार्षदों ने देश की जनता का अपमान किया है।

इस बीच सपा और कांग्रेस के पार्षदों ने नारे लगाए। इस पर अध्यक्ष राम गोपाल मोहले ने कहा ऐसे पार्षदों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। सपा, कांग्रेस एवं बसपा पार्षदों का कहना था कि वंदेमातरम गाया जाएगा लेकिन स्वेच्छा से। सदन में जबरदस्ती थोपा जा रहा है। यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें