फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी क्षेत्र और प्रयागराज के हाईटेक कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बोले जेपी नड्डा- भारत क्रांति नहीं विकास की धरती

Sun, 28 Feb 2021 11:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने कहा कि भारत क्रांति का नहीं विकास व उन्नति का देश है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। रविवार को रोहनिया में भाजपा के काशी क्षेत्र और प्रयागराज के हाईटेक कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकारों ने तो किसानों के साथ केवल छल किया, लेकिन मोदी सरकार ने किसानों के लिए सबसे अधिक काम किया है।

विज्ञापन


किसान सम्मान योजना, किसान बीमा योजना, नीम कोटेड यूरिया सब कुछ मोदी सरकार लेकर आई। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश हर योजना में आगे चल रही है। कोरोना से जंग में अमेरिका और यूरोप दोनों हिल गए, लेकिन भारत ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शानदार जंग लड़ी।

भारत में मौत की दर सबसे कम और रिकवरी रेट सबसे ज्यादा है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में गरीबों को मार्च से लेकर नवंबर तक भोजन दिया गया और उनके खातों में रुपये भेजकर मदद की गई।
विज्ञापन


भारत की तस्वीर और तकदीर बदलने आए हैं
जेपी नड्डा ने कहा कि देश में सभी पार्टियां परिवार की पार्टियां हैं, लेकिन सिर्फ भाजपा ही कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही हमारा परिवार हैं। हम यहां सत्ता की राजनीति के लिए नहीं हैं। सत्ता हमारा साधन है। हमारा लक्ष्य तो भारत की तस्वीर और तकदीर बदलना है।

दो कमरों में चलती थी पार्टी, साकार हो रहा कार्यालय का सपना  
 नड्डा ने कहा कि पार्टी चलाने के लिए कार्यक्रम, कार्यकर्ता, कोष और कार्यालय की जरूरत होती है। रोहनिया में भाजपा कार्यालय बन जाने से कार्यकर्ताओं को अपना विकास करने का अवसर मिलेगा। 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने लक्ष्य रखा था कि 700 से अधिक कार्यालय देश में बनेंगे। आज देश में चार सौ कार्यालय बन चुके हैं, यूपी में आज 80 में से 53 कार्यालय बन चुके हैं। अक्तूबर तक सभी 80 कार्यालय तैयार हो जाएंगे।
 

संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
आयुष्मान योजना से हुए लाभान्वित
नड्डा ने कहा कि 80 के दशक में लोग हमसे पूछते थे कि आपका आर्थिक मॉडल क्या है। तब हम उनसे कहते थे एकात्म मानववाद ही हमारा आर्थिक मॉडल है। पीएम मोदी की सरकार में आयुष्मान योजना ने गरीब आदमी का जीवन बदल दिया। यूपी में अकेले 2.62 करोड़ इज्जतघर बनाकर भी महिलाओं को सशक्त किया गया है।

हनुमान जी का लिया आशीर्वाद
कार्यालय का उद्घाटन करने से पहले उन्होंने परिसर स्थित हनुमानजी के मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया। इसके बाद कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यालय व सभा स्थल जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। मंदिर के बगल में कलाकारों ने बालू से जेपी नड्डा की कलाकृति बनाई है।

अत्याधुनिक डिजिटल सुविधाओं से लैस है कार्यालय
भाजपा का अत्याधुनिक कार्यालय डिजिटल सुविधाओं से पूरी तरह से लैस है। कार्यालय 9000 वर्गफीट क्षेत्रफल में बना हुआ है। 3900 वर्गफीट में निर्माण किया गया है। चार मंजिला भवन में आपातकालीन सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रथम तल पर दो कार्यालय जिला व महानगर के लिए है। इसी तल पर पं. दीनदयाल मीटिंग हॉल भी बना हुआ है। संगठन मंत्री के लिए आवासीय इंतजाम किए गए हैं। ई लाइब्रेरी, वीडिया कांफ्रेंसिंग, लॉन और लिफ्ट का इंतजाम किया गया है। परिसर को पूरी तरह वाई फाई से लैस है। 
 
विज्ञापन

अपहरण उद्योग चलाने वालों की संपत्ति पर चल रहा बुलडोजर
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सभी पार्टियों ने देश को केवल लूटा है। भाजपा ही है जो जनता की सेवा कर रही है। प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपहरण उद्योग चलाने वालों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। ऐसे लोगों ने पंजाब में शरण ले रखी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि उद्घाटन समारोह पर ऐसी तालियां बजाएं जिसकी गूंज बंगाल की धरती तक सुनाई दे।

मौत का फंदा होती है सिंद्धांतहीन राजनीति : सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिद्धांतहीन राजनीति मौत का फंदा होती है। भाजपा ने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया है। कार्यालयों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के विकास के साथ ही आम जन की समस्याओं का समाधान भी करेंगे। रविवार को रोहनिया में उद्घाटन समारोह के दौरान सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। कार्यकर्ता चिंतन और मूल्यों के साथ काम करेंगे और अंतिम पायदान के व्यक्ति को भी खुद से जोड़ेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें