फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माथुर और बंसल संग बूथ अध्यक्षों की क्लास लेंगे शाह

Sat, 02 Jul 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अ‌मित शाह
विज्ञापन
 मिशन यूपी की तैयारियों को आकार देने के लिए शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह खुद बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। जौनपुर के टीडी कॉलेज में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शाह के अलावा भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत काशी क्षेत्र के सभी सांसद व विधायक मौजूद रहेंगे। शाह यहां माथुर और बंसल के साथ बूथ प्रबंधन की तैयारियां परखेंगे।
विज्ञापन


बूथ सम्मेलन में शिरकत करने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल शुक्रवार को दोपहर बाद करीब चार बजे वाराणसी पहुंचे।

बीएचयू हेलीपैड से अमित शाह और बंसल सीधे नगवा स्थित अमेठी कोठी के लिए रवाना हो गए जबकि प्रदेश अध्यक्ष मौर्य बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस पहुंचे और यहां पदाधिकारियों से बूथ सम्मेलन की तैयारी के बाबत चर्चा की। उधर, प्रदेश प्रभारी माथुर से देर शाम भाजपा के स्थानीय नेताओं ने कैंट स्थित एक होटल में मुलाकात की और संगठन के कामकाज और विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


शनिवार को टीडी कॉलेज परिसर में आयोजित काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में 25 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें वाराणसी महानगर के 1100 कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इनके अलावा काशी क्षेत्र के सभी 15 जिलों के 24 हजार बूथ अध्यक्ष शाह को अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।

सम्मेलन में पार्टी के काशी क्षेत्र के सभी सांसद (पीएम मोदी को छोड़) और विधायक, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। वहीं, बीएचयू के हेलीपैड पर अमित शाह के स्वागत के लिए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश भाजपाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य वरिष्ठ नेता पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें