फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखेगा गठबंधन का नया रंग

Sat, 02 Jul 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की 67वीं जयंती पर शनिवार को जगतपुर डिग्री कॉलेज के मैदान पर आयोजित जन स्वाभिमान रैली के बहाने भाजपा और अपना दल प्रदेश की सपा सरकार के खिलाफ चुनावी बिगुल फूकेंगे। सपा के गढ़ रोहनिया में कुर्मी वोटरों को साधने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता अपना दल के साथ मंच साझा करेंगे। पिता की जयंती पर सांसद बेटी अनुप्रिया पटेल सपा सरकार के खिलाफ हुुंकार भरेंगी। इस रैली में दो लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया है। रैली के लिए जरिये अनुप्रिया पूर्वांचल में अपनी सियासी जमीन भी तैयार करेंगी।
विज्ञापन



पिछड़ों और खासकर कुर्मियों (पटेल बिरादरी) को राजनीति की मुख्य धारा में लाने के लिए अनुप्रिया अपने दिवंगत पिता सोनेलाल पटेल के नक्शेकदम पर हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह एक बड़ी ताकत बनकर उभरना चाहती हैं। भाजपा से उनकी बढ़ती नजदीकियों से कयास लगाए जा रहे थे कि मोदी सरकार उन्हें अपनी कैबिनेट में शामिल करना चाहती है। यूपी विस चुनाव में भाजपा को इसका कितना फायदा होगा, यह तो वक्त ही बताएगा मगर जन स्वाभिमान रैली की कामयाबी से पूर्वांचल में अनुप्रिया के सियासी कद का अंदाजा विरोधियों को जरूर हो जाएगा। रैली के जरिए वे पूर्वांचल में अपनी सियासी जमीन के विस्तार को गति जरूर देंगी। अनुप्रिया ने विरोधियों को ललकारने के लिए वही क्षेत्र (रोहनिया) चुना है, जहां की जनता ने उन्हें जीताकर विधानसभा में भेजा था। रोहनिया और सेवापुरी विधानसभा में पटेल मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। फिलहाल दोनों ही सीटें सपा के कब्जे में हैं। रोहनिया से महेंद्र पटेल और सेवापुरी से उनके बड़े भाई पीडब्लूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें