फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जाली नोटों का जखीरा पकड़ा गया, एटीएस के हत्थे चढ़े तस्कर, प्रयागराज कुंभ में पैसे खपाने की थी योजना

Tue, 19 Nov 2024 11:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी में एटीएस की टीम को बड़ी कामयाबी तब हाथ लगी जब जाली नोटों के जखीरे के साथ दो तस्कर हत्थे चढ़े। सारनाथ इलाके से इनकी गिरफ्तारी हुई है। दोनों की पहचान बिहार के वैशाली जिले के इसीयूटा थाने के नारीकला इलाके के रहने वाले के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज कुंभ में जाली नोटों को खपाने की योजना बनाकर वाराणसी पहुंचे थे लेकिन एटीएस ने इन्हें पकड़ लिया।
 
विज्ञापन
जाली नोटों के साथ पकड़े गए दोनों तस्कर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने एक लाख 97 हजार रुपये के जाली नोट के साथ दो तस्करों को मंगलवार को सारनाथ इलाके से गिरफ्तार किया। दोनों की पहचान बिहार के वैशाली जिले के इसीयूटा थाने के नारीकला के मोहम्मद सुलेमान अंसारी और सदर थाने के फतेहाबाद के इदरीश के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह टायर का पंचर बनाते थे। कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के लालच में जाली नोटों की तस्करी करने लगे।

विज्ञापन


दोनों प्रयागराज में महाकुंभ में उमड़ने वाली भीड़ में जाली नोटों को खपाने की योजना के साथ पश्चिम बंगाल से चले थे। सभी जाली नोट 500 के हैं। कोलकाता से वह पीडीडीयू नगर जंक्शन आए। इसके बाद दोनों बनारस घूमने आए थे। बनारस घूमने के बाद दोनों को प्रयागराज जाना था। यूपी-एटीएस को सूचना मिली थी कि एक गैंग पश्चिम बंगाल के जाली भारतीय नोट तस्कर गिरोह के संपर्क में है।

वह गिरोह बांग्लादेश से जाली भारतीय मुद्रा लाकर उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग-अलग जनपदों में सप्लाई करता है। सूचना को विकसित किया गया तो पता लगा कि मोहम्मद सुलेमान अंसारी द्वारा एक गिरोह संचालित किया जा रहा है। यह गिरोह पश्चिम बंगाल के मालदा से अपने कैरियरों के द्वारा और खुद भी जाली भारतीय नोट लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई कर रहा है। सूचना के पुष्ट होने पर एटीएस की फील्ड इकाई वाराणसी ने सारनाथ क्षेत्र से मोहम्मद सुलेमान अंसारी और उसके सहयोगी इदरीश को 1,97,000 रुपये की जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें