फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बूथ अध्यक्ष के घर पहुंचे जेपी नड्डा, खाईं कचोरी और जलेबी, मिशन-2022 के लिए कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

Mon, 01 Mar 2021 11:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राजेश यादव के घर बैठक में मौजूद जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी चुनाव को देखते हुए बूथ कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का मंत्र दिया। वाराणसी के कतुआपुरा वार्ड के बूथ नंबर-251 हरतीरथ के वार्ड अध्यक्ष राजेश यादव के घर पहुंचे और जलपान किया।

विज्ञापन


यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक में बूथ मजबूत करने के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों के घरों पर जाने और उनके सुख-दुख में शामिल होने को कहा। साथ ही अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी हल कराने को कहा। बूथ अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि उन्हें घर पर कचोरी, जलेबी, ढोकला, चना आदि खिलाया। मानो शबरी के घर राम आ गए हों। बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आदि शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें