फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, मचा कोहराम

Mon, 01 Mar 2021 09:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। रविवार देर रात हुई इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो अन्य लोगों की शनिवार की शाम को मौत हो गई थी जिनका अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने भी जहरीली शराब का सेवन किया था। इस तरह से जहरीली शराब से चार लोगों की मौत हुई है, लेकिन प्रशासन फिलहाल जहरीली शराब का सेवन करने के बाद दो के मौत की ही पुष्टि कर रहा है।

विज्ञापन


घटना जनपद के देहात कोतवाली के नेवढ़िया गांव की है। चार लोगों की मौत से हड़कंप मचा है। सोमवार की सुबह जिले के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने दबिश देकर गांव में शराब बनाने वालों के घर पर छापा मारा। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने छानबीन कर गंगा किनारे शराब और लहन बरामद किया। डीएम ने मजिस्ट्रीयल जांच का आदेश दिया। पुलिस ने दो आरोपी गोपीनाथ मिश्रा और उसके पुत्र गोलू मिश्रा पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

नेवढ़ियां गांव निवासी एक व्यक्ति कई वर्षों से अवैध शराब बेच रहा है। गांव निवासी 35 वर्षीय महेश निषाद पुत्र कल्लू निषाद और 55 वर्षीय छेदी गंगा में मछली मारकर अपनी आजीविका चलाते थे। शनिवार शाम को दोनों ने शराब पिया। रविवार की सुबह तबीयत खराब होने पर महेश को परिजन मंडलीय अस्पताल लेकर गए और छेदी के परिजन उसे गांव के ही झोलाछाप के यहां ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान जवाब मिलने पर परिजन महेश को लेकर घर आए। छेदी भी दवा लेकर घर आ गया था। रविवार की देर रात दोनों की घर पर मौत हो गई। मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

सोमवार की सुबह मौत होने की जानकारी पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को दो अन्य की मौत भी जहरीली शराब से हुई थी। इसमें एक डिंगुरपट्टी निवासी 66 वर्षीय वशिष्ठ नरायण तिवारी उर्फ राजा तिवारी और दूसरा गंगाउत गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश है। परिजनों ने इन दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया था। इस तरह से जहरीली शराब से चार लोगों की मौत हुई है, लेकिन प्रशासन फिलहाल जहरीली शराब का सेवन करने के बाद दो के मौत की ही पुष्टि कर रहा है। दो की मौत का कारण दूसरा बताया जा रहा है। घटना स्थल पर आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र, आईजी पियूष श्रीवास्तव, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी अजय कुमार सिंह, एएसपी सिटी संजय वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें