फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: बिहार में एनडीए की जीत पर बोले भाजपा सांसद- राजनीति में जातिवाद का खात्मा हो रहा

Wed, 11 Nov 2020 04:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह 'मस्त' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया के भाजपा सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव परिणाम अनुमान के अनुसार ही आया है। इसमें आश्चर्य वाली कोई बात नहीं है, एक बार फिर "मोदी है तो मुमकिन है" का नारा चरितार्थ हुआ है।

विज्ञापन

वे बुधवार को अपने संसदीय कार्यालय बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा एक-दो जातियों व एक वर्ग विशेष को छोड़ दिया जाए तो यह देखने को मिल रहा है कि राजनीति में जातिवाद का अवसान हो रहा है।


बिहार में आरजेडी के समर्थक एक जाति विशेष का युवा वर्ग सत्ता में आने के लिए काफी बेचैन दिख रहा था, शायद उन्हें लालू के शासनकाल की तरह जंगलराज कायम कर लूट-खसोट करने की मंशा होगी। उन्हें उनके अभिभावकों से पता चला होगा कि लालू राज में बिना मेहनत किस तरह से जाति विशेष के लोग खुलेआम लूट खसोट कर रहे थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अब एनडीए के शासनकाल में यह संभव नहीं हो पा रहा है। बिहार की नई सरकार कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी। पूर्ण विकसित राज्य बनाने के लिए काम करेगी, जहां भय-भूख और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं होगी। सरकार 'सबका साथ-सबका विकास' के सिद्धांत को बिना भेदभाव आगे बढ़ाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें