पीड़ित लोकलाज से डरे नहीं, आरोपी को सजा दिलाएं
दुबहर। किशोरी के साथ हुई घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा आपराधिक कृत्य करने वाले युवकों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि वे दोबारा किसी भी लड़की पर इस तरह का दु:साहस न कर सके। आज एक लड़की के साथ घटना घटित हुई है, कल किसी और के साथ घटना हो सकती है।
लोग समाज और लोकलाज के चलते छेड़खानी की बातों को दबा देते हैं। घटना निंदनीय है और इससे समाज का माहौल खराब होता है। इसका एक स्वर से विरोध होना चाहिए। इस प्रकार के पीड़ित लोग लोकलाज से डरे नहीं, बल्कि पुलिस की सहायता से डटकर सामना करे और आरोपी को सजा दिलाए।