फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने शिवसेना पर किया पलटवार, बोले- राम मंदिर मामला उनका मुद्दा नहीं

Mon, 26 Nov 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : ani
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को शिवसेना पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि शिवसेना राम मंदिर मामले को हाईजैक करने की कोशिश में जुटी है। यह वही शिवसेना है जो मुंबई से उत्तर भारतीयों को मारपीट कर भगाती है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने शिवसेना और पार्टी अध्यक्ष की मानसिकता पर सवाल खड़े किए। विधायक ने कहा कि जो पार्टी मानवता की सेवा नहीं कर सकती वो भगवान राम की सेवा क्या करेगी? राम मंदिर मामला पूरे हिंदुओं का है, कोई एक पार्टी इसे अपना नहीं कह सकती।

बता दें कि सुरेंद्र सिंह बलिया जिले के बैरिया सीट से भाजपा विधायक हैं। वह शनिवार को हजारों कारसेवकों के साथ बलिया से अयोध्या प्रस्थान किए थे। रवाना होने से पूर्व उन्होंने कहा था कि भगवान राम के लिए एक बार तो क्या सात बार विधायकी कुर्बान है।
विज्ञापन


सुरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी का आदेश हो जाए तो भगवान राम के लिए संविधान क्या है, अपनी जान भी दे सकता हूं। उन्होंने कहा कि अगर सर्वोच्च न्यायालय के जज रोज सुनवाई करके त्वरित फैसला दे देते तो आज इस तरह की नौबत नहीं आती। इस दौरान विधायक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा था।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें