बलिया जिले के बैरिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ज्यादातर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। वह कभी आजम खान पर बोलते हैं तो कभी पीएम मोदी और सीएम योगी को भगवान का अवतार बता देते हैं। वहीं अब उन्होंने एससी/एसटी एक्ट को लेकर बयान दिया है।
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि जातिवाद आज केवल एससी/एसटी एक्ट के कारण जीवित है, अगर इस अधिनियम को निरस्त कर दिया जाए, तो कोई अस्पृश्यता नहीं होगी। एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण ने जातिवाद को जीवित रखा है।
ये भी पढ़ें : सिर पर हमला कर शिक्षिका की हत्या, पुलिस को दो साल पहले पत्नी के जेवर लेकर भागे पति पर शक
इससे पहले उन्होंने आजम खान जौहर विश्वविद्यालय को लेकर कहा था कि जौहर विश्वविद्यालय में आतंकवादी पैदा किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जौहर शब्द हटा कर जहर कर दीजिए। यह समाज के लिए जहर विश्वविद्यालय है, जहां आतंकवादी गतिविधियों को प्रश्रय देने वाले लोग पैदा किए जाते हैं। जौहर विश्वविद्यालय आजम खां की निजी और शैक्षणिक जमींदारी है।