बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हारती है तो इसे एससी-एसटी एक्ट का प्रभाव माना जाएगा।सोमवार को बैरिया तहसील क्षेत्र में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 4
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
- फोटो : ani
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम और इमान पर भले हम जुट जाएंगे लेकिन यदि हार होती है तो निश्चित ही एससी-एसटी एक्ट के चलते होगी।
विज्ञापन
3 of 4
सुरेंद्र सिंह
- फोटो : SELF
उन्होंने कहा कि मैं निश्चित रूप से कह सकता हूं कि जिस दिन जिस समय भारतीय राजनीति में भारत की धरती पर सवर्ण मानसिकता के लोगों का चिंतन और पुरुषार्थ समाप्त कर दिया जाएगा। मेरा दावा है कि भारत आत्माहीन हो जाएगा। इसलिए सवर्णो को अपमानित करके कोई भारत को शक्तिशाली बनाने की स्थिति में नहीं है।
विधायक ने कहा कि दलित भी हमारा भाई है लेकिन सवर्णो का अपमान करके दलित को आसमान पर चढ़ाना कही से प्रासंगिक नहीं है। सबका सम्मान करना चाहिए। इसलिए यदि परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आया तो निश्चित रूप से उसके पीछे वजह एससी-एसटी एक्ट होगा।