फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः भाजपा विधायक ने कहा, हमारी सरकार में भी कम नहीं हुआ भ्रष्टाचार

Thu, 24 Jan 2019 11:14 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
अपने बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश में बलिया के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जितना भ्रष्टाचार पहले की सरकारों में था उतना ही भ्रष्टाचार हमारी सरकार में भी हो रहा है। साथ ही सुरेंद्र सिंह ने कहा कि इस बात को मानने में मुझे कोई हिचक नहीं है। विधायक जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकारी भ्रष्ट हैं। मैं जब से विधायक हुआ हूं, तब से लगातार भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं और यह लड़ाई जारी रहेगी। बताते चलें कि इससे पहले भी विधायक अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। उन्होंने एससी-एसटी बिल आने के विरोध में लोगों के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था। 

धरने पर बैठूंगा
उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया मांझी मार्ग के जर्जर हो चुका है। इससे लोग परेशान हैं, कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई पहल नहीं की गई। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री हरि जी सिंह के नेतृत्व में राघव सिंह के डेरा के सामने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जाम लगा दिया। विधायक सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जाम लगाने वालों से बात कर लोगों की परेशानी को देखते जाम से हटने का आग्रह किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आप लोगों की नहीं है मैं स्वयं इसकी लड़ाई लड़ूंगा। मैं जनता के बीच घोषणा करता हूं कि 31 जनवरी के पूर्व यदि सड़क मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ तो एक फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठूंगा। उनके आश्वासन पर ग्रामीण माने और करीब ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें