फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सत्यमेव जयते' के लिए जॉन अब्राहम सहित पांच के खिलाफ परिवाद दर्ज

Tue, 17 Jul 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
जॉन अब्राहम
विज्ञापन

विज्ञापन
अभिनेता जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म 'सत्यमेव जयते' का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। सोमवार को यूपी के जौनपुर कोर्ट में जॉन अब्राहम, इस फिल्म के निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी व तीन निर्माताओं के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।

जौनपुर निवासी शहंशाह हुसैन ने फिल्म में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। परिवादी का कहना है कि 28 जून को  'सत्यमेव जयते' फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ।
विज्ञापन


इसमें अभिनेता जॉन अब्राहम को मोहर्रम के जुलूस में मातम करने के दौरान हत्या करते दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर 2 व 3 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर परिवादी व गवाहों ने घर पर देखा, पढ़ा और सुना। इससे शिया समुदाय के परिवादी व अन्य की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। 
विज्ञापन

परिवादी के अधिवक्ता ने ये दिया तर्क

परिवादी के अधिवक्ता हिमांशु श्रीवास्तव ने तर्क दिया कि फिल्म भ्रष्टाचार पर आधारित है। इसमें मोहर्रम का जुलूस और मातम के दौरान अभिनेता द्वारा हत्या के सीन की जरूरत ही नहीं हैं। इसके बगैर भी फिल्म पूरी हो जाती।

ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में जानबूझकर विवादित दृश्य फिल्म में डाला गया है। ऐसे दृश्यों से  अराजकता एवं लोक शांति भंग होने की आशंका है। कोर्ट से आरोपियों को तलब कर दंडित करने की मांग की गई है। एसीजेएम द्वितीय कोर्ट ने मामले को बतौर परिवाद दर्ज कर परिवादी व गवाहों को बयान के लिए तलब किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें