फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक और समर्थकों ने मांगी माफी, भरा 100 रुपये जुर्माना

Sun, 20 Jan 2019 10:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
saurabh srivastav
विज्ञापन
बीएचयू परिसर में शुक्रवार की रात सीरगोवर्धनपुर गेट का ताला तोड़ने, सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट करने के आरोपी कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव और उनके समर्थकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से माफी मांगी। गेट का ताला तोड़ने पर 100 रुपये का जुर्माना भी देना पड़ा। इसके बाद शनिवार भोर में 3:30 बजे गाड़ी विश्वविद्यालय से वापस गई।
विज्ञापन


हालांकि मामले में चीफ प्रॉक्टर की ओर से लंका थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव अपने समर्थकों के साथ रात शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे सीरगोवर्धनपुर गेट पहुंचे। यहां गेट पर तालाबंद होने की वजह से वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों से गेट खोलने को कहा।

गार्डों ने रोजाना रात 10 बजे गेट बंद होने की जानकारी दी। आरोप है कि जब गार्डों ने गेट नहीं खोला तो ताला तोड़कर न केवल लोग अंदर आ गए बल्कि सुरक्षा गार्डों के साथ मारपीट भी की। सूचना चीफ प्रॉक्टर ऑफिस के कंट्रोल रूम को मिली तो परिसर के सभी गेट बंद कर गाड़ी की तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन


इसमें विधायक की गाड़ी मुख्य द्वार पहुंची तो वहां उसे रोक लिया गया। इसके बाद विधायक बाहर चले गए। करीब दो घंटे तक प्रकरण को लेकर पंचायत हुई लेकिन मामला भाजपा के विधायक से जुड़ा होने की वजह से विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। 
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

युवा कांग्रेस नेताओं ने विधायक सौरभ श्रीवास्तव और उनके समर्थकों पर बीएचयू में मारपीट एवं उत्पात मचाने के लिए जांच व कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को महानगर युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने लंका एसओ को कार्रवाई के लिए पत्रक सौंपा। राघवेंद्र चौबे ने चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई तो कैंट विधायक के आवस की घेराबंदी करेंगे।

उधर, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह का कहना है कि विधायक सौरभ श्रीवास्तव और उनके समर्थकों ने माफी मांगी और गेट का ताला तोड़ने पर 100 रुपये का जुर्माना भरा। इसके बाद गाड़ी को सुबह 3:30 बजे छोड़ दिया गया। प्रकरण को लेकर लंका थाने में तहरीर नहीं दी गई है।

वहीं विधायक सौरभ श्रीवास्तव का कहना है कि बीएचयू परिसर में शुक्रवार की रात घटना के दौरान कई विधायकों की गाडि़यां थी। किसकी गाड़ी से क्या घटना हुई, इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। चीफ प्रॉक्टर ने माफी मांगने और जुर्माना भरने की बात कही है, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें