फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती बिच्छू की तरह दलित एक्ट का डंक मारती हैं : भाजपा विधायक

Tue, 22 Jan 2019 10:13 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
BJP MLA Surendra singh
विज्ञापन
यूपी के बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पार्टी की विधायक साधना सिंह के बचाव में खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को हिटलर व बिच्छू की संज्ञा देते हुए कहा कि भाजपा विधायक साधना सिंह ने स्वाभिमान शून्य होने के कारण ही मायावती की तुलना किन्नर से की है। विधायक सिंह ने साधना सिंह के बयान को सही कहा।
विज्ञापन


सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि साधना सिंह ने सही बयान दिया है। विधायक ने कहा है कि स्वाभिमान शून्य व्यक्ति को किन्नर कहा जाता है। राज्य अतिथि गृह कांड की घटना के बाद भी मायावती ने जिस तरह से सपा से गठबंधन किया है, उससे स्पष्ट हो गया है कि मायावती स्वाभिमान शून्य महिला हैं। वह हिटलर स्वभाव की हैं।

उन्होंने मायावती की तुलना बिच्छू से करते हुए कहा कि मायावती बिच्छू की तरह दलित एक्ट का डंक मारती हैं। उन्होंने विधायक साधना सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने पर कहा कि मुकदमा कैसे दर्ज होगा, हम लोग लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें