फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को बांटी गई बुकलेट में एमजे अकबर को बताया गया विदेश राज्य मंत्री

Tue, 22 Jan 2019 10:13 AM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बांटी गई बुकलेट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने आए प्रवासी भारतीयों को बांटी गई ‘इंडियाज डिप्लोमेटिक जर्नी : 2014-2018’ बुकलेट ने सोमवार को आयोजकों की खासी किरकिरी कराई।
विज्ञापन


दरअसल, इस पुस्तक में राज्यसभा सांसद एमजे अकबर की तस्वीर प्रकाशित कर उन्हें विदेश राज्य मंत्री बताया गया है। मामला सार्वजनिक हुआ तो संकुल में मौजूद लोगों में खुसुर-फुसुर शुरू हो गई। वहीं, विदेश मंत्रालय के जिम्मेदारी अधिकारी कुछ भी कहने से साफ कतराते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मी टू अभियान के तहत लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद एमजे अकबर को बीते साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। मगर, प्रवासी भारतीय सम्मेलन के पहले दिन केंद्र सरकार की राजनीतिक और कूटनीतिक उपलब्धियों से संबंधित जो बुकलेट बांटी गई है।

 

उसमें प्रधानमंत्री मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश राज्य मंत्री डॉ. वीके सिंह के साथ ही एमजे अकबर को भी विदेश राज्य मंत्री के तौर पर प्रकाशित किया गया है। हालांकि जब तक मामला पकड़ में आया तब तक काफी देर हो चुकी थी और मौजूद लोगों का कहना था कि यह आयोजन समिति की बड़ी चूक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें