प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए सोमवार को वाराणसी पहुंचे। शहर दक्षिणी विधानसभा में उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को वाराणसी पहुंचे। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने से पहले उन्होंने शहर दक्षिणी विधानसभा अंतर्गत काल भैरव वार्ड के सिद्ध माता गली में झाड़ू लगाया और स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लोगों से अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लगाने का आग्रह भी किया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अस्सी घाट पर स्वयं स्वच्छता कर स्वच्छता अभियान का पूरे देश में शुभारंभ किया था।
बताया कि पीएम मोदी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश में दो करोड़ से ज्यादा संख्या में शौचालयों का निर्माण हो चुका है। स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति के लिए समाज के लिए आंतरिक एवं बाह्य दोनों रूप में आवश्यक है।