फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधामोहन सिंह बोले: मोदी विजन से बनारस सहित पूरे देश का हो रहा कायाकल्प, राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना लक्ष्य

Sat, 30 Apr 2022 06:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 वाराणसी के परेडकोठी स्थित एक होटल में भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई। भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने इसका शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में राधामोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने वाराणसी में कहा कि राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना भाजपा का लक्ष्य है। मोदी विजन की वजह से बनारस सहित पूरे देश का कायाकल्प हो रहा है। दिव्य और भव्य काशी और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है।

विज्ञापन


राधामोहन सिंह वाराणसी के परेडकोठी स्थित एक होटल में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे।  उन्होंने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।  राधामोहन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एक ऐसी वैचारिक पार्टी व दल है, जिसमें लोकतंत्र कायम है।

भाजपा नेतृत्व का पूरा ध्यान संगठन को मजबूती देने पर

1996 में अबकी बारी अटल बिहारी जैसे नारे लगे और अटल जी प्रधानमंत्री बने थे। वहीं 2014 में अबकी बार मोदी सरकार के नारे लगे। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार राष्ट्रवाद, सुशासन व विकास के एजेंडे को लेकर काम कर रही है। भाजपा जैसा नेता, नेतृत्व किसी भी दल के पास नहीं है। सांस्कृतिक व वैचारिक स्वाधीनता भी किसी दल के पास नहीं है।

विज्ञापन

कहा कि विधानसभा चुनाव में सफलता के बाद अब भाजपा नेतृत्व का पूरा ध्यान संगठन को मजबूती देने पर है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, सरकार के कार्यों व आम लोगों से जुड़ाव को लेकर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल और डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक व पूर्व राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, डॉ राकेश त्रिवेदी, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें