फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का बयान, गाजीपुर से टिकट नहीं मिला तो नहीं लड़ेंगे चुनाव

Sat, 19 Jan 2019 12:08 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि वह गाजीपुर से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। अगर गाजीपुर से टिकट नहीं मिला तो कहीं से भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। बनारस में गुलाब बाग पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी के बाद इस पांच साल में देश तेजी से आगे बढ़ा है।
विज्ञापन


कर्नाटक में जो गठबंधन की सरकार चल रही है। वहां के मुख्यमंत्री ने कहा है कि मुझे क्लर्क बनाकर छोड़ दिया है। जनता को तय करना है कि क्लर्क प्रधानमंत्री चाहिए या काम करने वाला प्रधानमंत्री। सपा-बसपा गठबंधन के सवाल पर कहा कि भाजपा को किसी गठबंधन का कोई डर नहीं है।

सवर्णों को दस प्रतिशत आरक्षण देकर आजादी के बाद पहली बार इस तबके के कल्याण के बारे में विचार किया गया है। तीन राज्यों में भाजपा चुनाव हारी नहीं है। वहां कांग्रेस चुनाव जीती है। पूर्वांचल में अकेले केंद्र सरकार की ओर से 88 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं पर काम हो रहा है।
विज्ञापन


सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि देश में तेजी से विकास हो रहा है। देशभर में 129 योजनाओं के माध्यम से सबका साथ सबका विकास हो रहा है। छह करोड़ गरीबों के घर में उज्जवला योजना से गैस चूल्हा के साथ, नौ करोड़ घरों में शौचालय, 33 करोड़ लोगों का बैंक खाता खुलवाने, 18 करोड़ का बीमा कराने का काम केंद्र सरकार ने किया है।
विज्ञापन

गठबंधन का फेल होना तय

मनोज सिन्हा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकास के पथ पर देश को आगे लेकर गई है।  जिसका परिणाम हुआ कि विश्व में भारतीय अर्थव्यवस्था ने फ्रांस को पीछे छोड़ दिया और छठवें स्थान पर पहुंच गई। वह भी भी जल्द ही आएगा जब इंग्लैंड को पीछे छोड़ विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

तीन राज्यों में मिली हैर पर कहा कि लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में अंतर होता है। विधानसभा चुनावों में भाजपा हारी नहीं है बल्कि वहां कांग्रेस जीत गई है। साथ ही कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि एक बार फिर पीएम की कुर्सी पर नरेंद्र मोदी को ही सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि पहले के उदाहरणों को देख लें तो पता चल जाएगा कि इस बार भी गठबंधन का फेल होना तय है। 
  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें