भाजपा नेता और एक सांसद के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को खूब वायरल हो रहा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पार्टी में भी इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है।
वीडियो में यूपी के भदोही में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और भाजपा नेता अशोक तिवारी के बीच मंच पर बैठने को लेकर कहासुनी, धक्कामुक्की और मारपीट की बात है। यह सब कुछ भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया की मौजूदगी में हुआ।
इस बारे में भाजपा नेता अशोक तिवारी ने कहा कि दो और तीन जून को पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान सांसद से कहासुनी हुई थी। वे मंच पर कुछ लोगों को बैठाना चाहते थे। इस पर संगठन के कार्यक्रम के अनुसार बैठाने की बात हुई थी। कोई बड़ा मामला नहीं था।