फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने गांवों में पार्टी को मजबूत करने के लिए बनाई यह तरकीब

Wed, 18 Apr 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा - फोटो : amar ujala
भारतीय जनता पार्टी ने गांवों में पैठ बनाने के लिए तरकीब बनाई है। तरकीब के तहत पार्टी ग्राम स्वराज अभियान शुरू करेगी। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली है। बनारस में बीते दिनों निकाय चुनावों में शहर में भाजपा का परचम लहराया था लेकिन ग्रामीण इलाकों में भाजपा ने कोई खास कमाल नहीं किया था। इसके चलते भाजपा ग्राम स्वराज अभियान के अंर्तगत कई काम करने जा रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 5
bjp
भाजपा ने अब ग्रामीण इलाकों में पार्टी की पहुंच और मजबूत करने के लिए जनप्रतिनिधियों को रात्रि प्रवास के साथ सरकार की योजनाओं के बारे में पता करने की जिम्मेदारी दी है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
भाजपा - फोटो : amar ujala

18 अप्रैल से पांच मई तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान में हर बड़े पदाधिकारी को निर्धारित तारीख पर गांवों में जाकर लोगों से बातचीत करनी है। वहां सरकारी योजनाओं के बारे में पता करेंगे। जहां कमी मिलेगी उसकी रिपोर्ट बनाएंगे। संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं का समाधान भी कराएंगे। 

 

4 of 5
भाजपा - फोटो : amar ujala
जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि बुधवार से शुरू होने वाले अभियान के पहले दिन स्वच्छता रैली निकाली जाएगी। सुबह नौ बजे कंचनपुर से स्वच्छता रैली निकाली जाएगी। जो काशी विद्यापीठ ब्लॉक तक आएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाजपा
इसी प्रकार अन्य गांवों में रैली निकाली जाएगी। रात्रि प्रवास का कार्यक्रम प्रतिदिन नहीं है। सबको अलग-अलग गांवों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें