फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने गुंडा राज खत्म किया: केशव प्रसाद

विज्ञापन
महराजगंज में भाजपा की जनसभा में मंच पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सपा की सरकार में कभी बिजली नहीं आती थी और अब भाजपा की सरकार में बिजली जाती नहीं है। जले ट्रांसफार्मर तीन दिन में बदल जाते हैं पहले इसमें महीनों लग जाते थे। भाजपा की सरकार ने प्रदेश से गुंडाराज खत्म कर दिया। ये बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को गोपालपुर और दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैं कमल खिलाने ही नहीं बल्कि विपक्षियों की जमानत जब्त कराने आया हूं। आपके आशीर्वाद के वोट का कर्ज मांगने आया हूं। सरकार बनने पर सूद सहित 25 वर्षों का बकाया भी वापस कर दूंगा। कहा कि यहां के विधायक ने क्षेत्र के विकास की बात तो छोड़िए पांच साल में एक समस्या तक की कोई चिट्ठी हमें नहीं दी।
10 मार्च को एक बार फिर तीन सौ से अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाएंगे। इस जीत में गोपालपुर और दीदारगंज की भागीदारी भी होनी चाहिए। कहा कि 2017 में पूरे प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही थी लेकिन आजमगढ़ के लोग थोड़े अंतर से जीत से चूक गए लेकिन इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। कहा कि उस समय भी हमने कहा था कि सपा अर्धशतक नहीं पूरा कर पाएगी और इस बार भी कह रहा हूं कि सपा अर्धशतक भी नहीं लगा पाएगी। इस बार मैनपुरी और करहल में भी कमल खिल रहा है तो यहां भी कमल खिलना चाहिए। 10 मार्च को समाजवादी पार्टी का नाम बदल कर समाप्त वादी पार्टी रख देना है।
विज्ञापन

कहा आने वाली होली पर उज्ज्वला के लाभार्थियो को एक सिलिंडर मुफ्त दिया जाएगा। किसानों के ट्यूबवेल का बिल सरकार भरेगी। बच्चियों की शादी के लिए अब एक लाख अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए लोग गरीबों का दुख दर्द क्या समझेंगे। इसे केवल मोदी और योगी ने समझा। कोई भूखा न रहे इसके लिए पिछले दो वर्षों से मुफ्त राशन दिया जा रहा है। राशन चुनाव बाद भी मिलता रहेगा। भाजपा सरकार ने शौचालय, पक्की छत, गैस कनेक्शन व किसानों को किसान सम्मान निधि देने का काम किया।
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर वार करते हुए कहा कि जिन्हें देवी देवताओं के नाम से चिढ़ होती थी वह आज बनारस में है तो वहां हर- हर महादेव, हर- हर गंगे का नारा तो लगेगा ही। अखिलेश यादव ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाया है आप लोग आने वाली सात तारीख को उनको टीका लगा दीजिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें