फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनावः भाजपा को सता रहा बागियों का डर, निबटने की कार्ययोजना बनाई

Thu, 09 Nov 2017 05:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
निकाय चुनाव में भाजपा को बागियों का डर सताने लगा है। वाराणसी में टिकट पाने वाले सभी मेयर, पार्षदों, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्षों और सभासदों की बैठक कर इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।  इसमें चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही बागियों से निबटने के लिए भी कार्ययोजना तैयार की गई।

बुधवार को वाराणसी के माहेश्वरी भवन महमूरगंज में हुई महानगर की बैठक में निकाय चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई ने चुनावी टिप्स दिए। महानगर के नौ मंडलों में कमेटी गठित की गई। जो चुनाव के दौरान व्यवस्था दायित्व का निर्वहन करेगी। 
विज्ञापन


पार्टी ने रणनीति बनाई है कि जो वार्ड भाजपा के हैं वहां तो ध्यान देना ही है। जिन वार्डों में दूसरी पार्टियों का कब्जा है वहां किस प्रकार से जनता के बीच जाना है। उन्हें विकास के बारे में बताना है। जब केंद्र, राज्य और वार्ड में भाजपा की सरकार होगी तो चहुंओर विकास होगा।

जिन वार्डों में बागियों ने खड़े होकर भाजपा प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ दिया है वहां पदाधिकारियों को भेजा गया है। समझाने बुझाने के बाद भी नाम वापसी वाले दिन 10 को उनका नाम वापस कराया जाएगा। 

निकाय चुनाव प्रभारी ने कहा कि जनसंपर्क के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान प्रत्याशी जनता से करेंगे। बागियों के सवाल पर कहा कि अब तक बागियों की कोई सूची नहीं आई है।

बावजूद इसके चुनिंदा पदाधिकारियों को मनाने के लिए लगाया गया है। पूरा विश्वास है कि पार्टी के कार्यकर्ता मान जाएंगे। जो नहीं मानेंगे उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

घमासान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी बसपा

बसपा - फोटो : amar ujala
निकाय चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान बसपा में अंतरविरोधों के चलते मचे घमासान को पार्टी अब शांत करने के लिए डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। नगर निगम, रामनगर नगर पालिका और नगर पंचायत गंगापुर के चेयरमैन के साथ ही पार्षद प्रत्याशियों की जीत की जमीन तैयार करने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

रामनगर में टिकट वितरण के दौरान पैसे लेने-देने के आरोप के बाद वहां की नगर कमेटी के नगर अध्यक्ष सहित पांच पदाधिकारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते वहां पार्टी दो गुटों में बंट गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कोऑर्डीनेटर एवं सांसद मुनकाद अली एवं जिला तथा मंडल अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव में मजबूती के साथ लग जाने का निर्देश दिया है। 

उन्होंने कहा है कि पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों के साथ ही सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों-रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बसपा ने नगर निगम में महापौर का प्रत्याशी सुधा चौरसिया को बनाया है और रामनगर में चेयरमैन पद पर शब्बीर खान को उम्मीदवार बनाया है। गंगापुर नगर पंचायत के चेयरमैन के लिए पार्टी की ओर से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें