फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलजी को ‘भारत रत्न’ पर भाजपा में जश्न

Thu, 25 Dec 2014 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिए जाने की घोषणा के साथ ही भाजपाजनों ने अपनी खुशी का इजहार किया। प्रधानमंत्री ने सुबह ट्वीट कर अटल जी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


मीडिया में यह खबर वायरल होते ही प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र सहित पूरे देश में जश्न शुरू हो गया। भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के लंबी उम्र की दुआ करने के साथ ही महिलाओं ने मंगल गीत गाए।

गुलाब बाग स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को अपराह्न 3.30 बजे आयोजित समारोह में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बाबा विश्वनाथ से पूर्व पीएम के दीर्घायु होने की कामना करने के साथ ही मंगल गीत गाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में सुरेखा सिंह, संतोष श्रीवास्तव, डा. रचना अग्रवाल, मीना चौबे, रीना सिंह, मिथिलेश, शकुन दीक्षित, श्वेता बिंद, संजू सरोज, आशा गुप्ता, मनोरमा व चिंता देवी आदि शामिल थीं।

उधर, भाजपा काशी क्षेत्र की यहां हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अटल जी और महामना को भारत रत्न से नवाजकर सवा अरब देशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है। बैठक में संगठन मंत्री चंद्रशेखर, प्रेम कपूर, रतन सिंह, अशोक धवन, ओपी मिश्र, पीयूष वर्धन सिंह, संजय भारद्वाज, अशोक यादव, लवकुश वर्मा आदि मौजूद थे।

इसी क्रम में भाजपा की जिला इकाई की ओर से बाबतपुर में प्रदेश मंत्री संगठन सुनील बंसल की मौजूदगी में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी, कल्लू मिश्र, उमेश दत्त पाठक, प्रशांत सिंह, ज्ञानेश जोशी, अजय सिंह, सुजीत सिंह, रामप्रकाश दुबे अनंत देव शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


भाजपा महानगर के साथ ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी जुलूस निकाल और मिठाई बांटकर अटल जी एवं महामना मालवीय को भारत रत्न दिए जाने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें