फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने घोषित की क्षेत्रीय टीम: काशी में 36 पदों पर नई जिम्मेदारियां, 10 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री; जानें अपडेट

Thu, 03 Sep 2026 11:58 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भाजपा काशी क्षेत्र में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए 36 पदों पर नई जिम्मेदारियां घोषित की गई हैं। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई टीम में 10 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री और 12 क्षेत्रीय सदस्य शामिल हैं। पार्टी ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और अभियानों को देखते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ अशोक चौरसिया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा ने काशी क्षेत्र की नई कार्यसमिति घोषित कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने बृहस्पतिवार को टीम की घोषणा की। कार्यसमिति में काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों को प्रतिनिधित्व देने के साथ प्रमुख सामाजिक वर्गों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


भाजपा की नई क्षेत्रीय कार्यसमिति में 10 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 10 मंत्री और 12 सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि टीम के गठन में सभी 16 जिलों को प्रतिनिधित्व देने के साथ सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि नई कार्यसमिति के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय तथा प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। 

क्षेत्रीय टीम सभी जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन

ये बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष : नवरतन राठी, विपिन सिंह, अवधेश गुप्ता, अनीता त्रिपाठी, सर्वेश कुशवाहा, अनिल श्रीवास्तव, सुनील पटेल, अमित राय, भानू प्रताप सिंह और राकेश शर्मा।

चार को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी : कविता पटेल, विद्याधर तिवारी, अनूप जायसवाल और अजीत रावत।

10 क्षेत्रीय मंत्री बनाए गए : सतीश पांडेय, प्रवीन सिंह गौतम, देवेंद्र मौर्य, रामसुंदर निषाद, राजेश राजभर, विजय यादव, डॉ. अभिषेक रावत, शिवशंकर पटेल, जगदीश त्रिपाठी और अजीत सिंह।

12 नेताओं को कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी : डॉ. उत्तम ओझा, अशोक मिश्रा, शशिकांत पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह (सीए), विक्रम सिंह (बंटी), अखंड सिंह, सोनू पंडित, संजय सिंह त्रिलोक चंदी, रमेश पांडेय, सुबोध सिंह, अनिल गुप्ता और अजय उपाध्याय।

संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर जोर
नई कार्यसमिति के सामने काशी क्षेत्र के सभी जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय रखने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्रीय संगठन में जिम्मेदारियों का वितरण महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नेताओं ने दी बधाई
कार्यसमिति की घोषणा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल और मेयर अशोक कुमार तिवारी ने नई टीम को बधाई दी। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक टी. राम और सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने भी नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पे संगठनात्मक तैयारियों पर किया मंथन
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आजमगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बृहस्पतिवार को सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटका पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

इसके बाद वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इसी दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश सहप्रभारी जगदीश पटेल भी अपने संगठनात्मक प्रवास पर वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर व पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, पवन सिंह, चंद्रशेखर उपाध्याय, उत्तम ओझा, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, शैलेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें