फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्व्यवहार का आरोप: वाराणसी के जंसा थाने पर भाजपा और अपना दल के नेताओं का हंगामा, एसएचओ और महिला सिपाही के निलंबन की मांग

Thu, 14 Jul 2022 06:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के जंसा थाने पर गुरुवार को भाजपा और अपना दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। जंसा थाना प्रभारी और महिला कांस्टेबल के निलंबन की मांग की। 
विज्ञापन
वाराणसी के जंसा थाने में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के जंसा थाना प्रभारी और महिला कांस्टेबल पर महिला नेत्री और कार्यकर्ताओं ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। गुरुवार को भाजपा और अपना दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों के निलंबन की मांग को लेकर थाने पर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस उच्चाधिकारियों को भी पत्रक सौंपा है।

विज्ञापन


जंसा थाना अंतर्गत खेवली गांव के एक प्रकरण को लेकर अपना दल (एस) की महिला मोर्चा की नेता सुचिता सिंह का आरोप है कि थाने पर तैनात महिला कांस्टेबल ने दुर्व्यवहार किया। यह सब थाना प्रभारी के इशारे पर किया गया। आरोप है कि महिला कांस्टेबल ने फोन पर भी धमकी दी।

उधर, इस प्रकरण में थाना प्रभारी प्रेम नारायण विश्वकर्मा के अनुसार खेवली गांव के दर्ज एक मुकदमे में जबरन सुलह का भाजपा व अद नेता दबाव बना रहे हैं। जबकि उस मुकदमे की विवेचना सीओ सदर कर रहे हैं। हमारे ऊपर अनावश्यक दबाव बनाने का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शशि प्रकाश सिंह, जय प्रकाश सिंह, मनोज मिश्रा, विपिन पांडेय, प्रदीप पटेल, शुभम सिंह, मनीष श्रीवास्तव, अजय कनौजिया आदि भाजपा अपना दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें