नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर इंद्रेश कुमार व अतिथि।।
- फोटो : अमर उजाला
वक्ताओं ने किया नमन
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने जौनपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस शोध केंद्र खोलने और गाजीपुर में सुभाष मंदिर बनाए जाने की घोषणा की। संचालन डॉ. अर्चना भारतवंशी व धन्यवाद मयंक श्रीवास्तव ने दिया।
आशा ट्रस्ट की ओर से खोजवां स्थित संविलियन विद्यालय मातृ मठ की कक्षाओं में 50 महानायकों के चित्रों के पोस्टर लगाया गया। संयोजक डॉ. इंदु पांडेय ने बताया कि इससे बच्चों को आजादी के महानायकों और उस समय के समाज सुधारकों के बारे जानने के प्रति रूचि बढ़ेगी।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने नवापुरा व फुलवरिया में सुभाष जयंती मनाई। ग्लोबल कायस्थ कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सिगरा स्थित सुभाष उद्यान में उनकी प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया।
11 खिलाड़ियों का सम्मान
विशाल भारत संस्थान ने राष्ट्रीय क्वान कीडो प्रतियोगिता के 11 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसमें सुहानी पटेल, सनी जेटली बेनुवंशी, श्रेयांश कुमार गुप्ता, प्रियांशु राज प्रजापति, आर्यन मौर्य, एंजेल मौर्य, नैतिक प्रजापति, आदित्य दवे, इशिका गुप्ता, अंकित मौर्य आदि शामिल रहे।
वकीलों ने किया रक्तदान
सेंट्रल बार एसोसिएशन सभागार में वकीलों ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि जिला जज संजीव पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही करगिल युद्ध में शामिल दो जवान हवलदार अजय सिंह व कलीम अली को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेंट्रल बार के अध्यक्ष मंगलेश दूबे, उपाध्यक्ष शाहनवाज खान, महामंत्री राजेश गुप्ता, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, विनोद पांडेय आदि रहे।