पोल्ट्री और प्रवासी पक्षियों का सर्विलांस कराए जाने के साथ ही जनपद के सभी ब्लाकों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि लोगों से अपील की गई है कि आपके आसपास अचानक बड़ी संख्या में पशु-पक्षी की रहस्यमय परिस्थति में मौत होने लगे तो तत्काल इसकी सूचना थाना, ब्लाक या संबंधित अधिकारी को दें। मरे हुए पशुओं को नंगे हाथ से ना छुएं और उनसे एक दूरी बनाकर रहें।
बर्ड फ्लू के लक्षण
- बर्ड फ्लू से प्रभावित मरीज को तेज बुखार होता है।
- मरीज को कफ भी बनने लगता है।
- शरीर में दर्द के साथ अकड़न सा महसूस होता है।
- सिर दर्द और कभी-कभी मरीज के नाक बहने के साथ उल्टियां भी होती हैं।
बचाव के उपाय
- अगर कोई बर्ड फ्लू से ग्रसित हैं तो उससे बात करते समय नाक-मुंह ढककर रखना चाहिए
- ऐसे मरीज को तेज बुखार आने पर सिर पर ठंडी पट्टी जरूर करें
- घर के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए
- बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई दवा न लें।
डॉ. पीके सिंह, फिजिशियन, दीनदयाल अस्पताल