फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंविश्वनाथ मंदिर में अर्चकों और सेवादारों की बायोमैट्रिक हाजिरी

Sun, 26 Mar 2017 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में 65 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पुजारी सेवानिवृत्त होंगे। रिटायर होने के बाद न्यास परिषद की ओर से ऐसे अर्चकों को आगामी 31 मार्च को 11 लाख रुपये जीवन निर्वाह के लिए देकर विदा किया जाएगा। कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष होगी। 13 करोड़ रुपये की अन्नक्षेत्र योजना को मंजूरी दे दी गई, जबकि मंदिर नवीनीकरण योजना को मूर्त रूप देने के लिए सातोचौक भवन को खरीदने का अनुमोदन किया गया। 16 अन्य भवन भी शीघ्र खरीदे जाएंगे। मंदिर के अर्चकों-सेवादारों, कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। ये महत्वपूर्ण फैसले शनिवार को विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की 91वीं बैठक में लिए गए।
विज्ञापन

 
न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी की अध्यक्षता में दोपहर बाद तीन बजे गंगा दर्शन भवन (दशाश्वमेध) में हुई न्यास परिषद की बैठक की शुरुआत पिछली कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई। सीईओ एसएन त्रिपाठी ने एजेंडा पढ़कर सुनाया। इसके बाद न्यास सदस्यों ने एक-एक कर प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विश्वनाथ मंदिर आदर्श आचार संहिता हफ्ते भर में लागू की जाएगी। मंदिर परिसर में फूस से बनने वाले प्राकृतिक यज्ञ मंडप का निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्णय लिया गया। अब मंदिर में नि:शुल्क कर्मचारी नहीं होंगे। आरती, गणना पर्यवेक्षकों को भी 2100-2100 रुपये मानदेय निर्धारित किया गया। इस मौके पर मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण, डीएम योगेश्वर राम मिश्र, विशेष सचिव न्याय, अपर निदेशक कोषागार, न्यास परिषद के सदस्य राजकृष्ण मालवीय, प्रदीप कुमार बजाज उपस्थित थे। संचालन एसीईओ निखिलेश मिश्रा ने किया। 
 

विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद ने दो कर्मचारियों की स्थाई सेवा को मंजूरी दे दी। इसमें से 2010 से बाहर किए गए कंप्यूटर आपरेटर शशिभूषण द्विवेदी को बहाल करने का निर्णय किया गया, जबकि सफाई पर्यवेक्षक योगेंद्र गर्ग को सफाई निरीक्षक के पद पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 
विज्ञापन


  विश्वनाथ मंदिर परिसर में पान-गुटखा खाकर प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई। न्यास परिषद की बैठक में स्पष्ट कहा गया कि मंदिर में कोई भी पान, गुटखा खाकर गंदगी फैलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें