फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेसर पर छात्रा के उत्पीड़न का आरोप

Sun, 26 Mar 2017 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर शनिवार को फरियाद लेकर पहुंची इलाहाबाद विश्वविद्यालय की दिव्यांग शोध छात्रा ने गाइड पर प्रताड़ना करना का सनसनीखेज आरोप लगाया। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के समक्ष शोध छात्रा ने कहा कि चार वर्ष से उसका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। कुलपति से दो बार शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मानव संसाधन राज्यमंत्री ने शोध छात्रा को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय दफ्तर पर जन सुनवाई के लिए केंद्रीय मानव संसाधान राज्यमंत्री तीन घंटे विलंब से पहुंचे। मंत्री के पहुंचते ही फरियादियों की भीड़ लग गई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एक शोध छात्रा ने मंत्री को शिकायतों का मोटा पुलिंदा दिया। गोपीगंज (भदोही) की रहने वाली छात्रा ने मंत्री के समक्ष अपने गाइड प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि वह पिछले चार वर्ष से उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। इतना लंबा समय बीतने के बाद अब तक थीसिस पर भी कोई काम शुरू नहीं कराया गया है। बताया कि वीसी से दो बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन उसे पीएम के संसदीय दफ्तर पर आना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें