फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की गई जान, जामुन तोड़ रहे किशोर की पेड़ से गिरकर मौत

Sun, 09 Jul 2023 11:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बलुआ गांव के समीप बड़ागांव-कपसेठी बाईपास सड़क पर रविवार सुबह बाइक सवार युवक को जेसीबी ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर बड़ागांव थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बलुआ गांव के समीप बड़ागांव-कपसेठी बाईपास सड़क पर रविवार सुबह बाइक सवार युवक को जेसीबी ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर बड़ागांव थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कपसेठी थाना क्षेत्र के इसरवार गांव निवासी किशन सिंह (19) बाबतपुर स्थित कपड़े की एक दुकान पर काम करता था।

विज्ञापन


रोजाना की तरह दुकान जाने के लिए वह घर से बाइक से निकला था। बलुआ गांव के समीप तेज रफ्तार जेसीबी की टक्कर से किशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोग किशन को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, हादसे के बाद आरोपी चालक जेसीबी को छोड़कर भाग निकला। जेसीबी को थाने में खड़ा कराया गया। उधर, परिजनों ने बताया कि किशन दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता अनिल सिंह खेती करते हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों हाल खराब है।

विज्ञापन

पेड़ से गिरकर किशोर की मौत

वारिस अली - फोटो : अमर उजाला
अनेई धनंजयपुर गांव में जामुन तोड़ते समय पेड़ से गिरने से वारिस अली (15) की मौत हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वारिस अली शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बगीचे में जामुन तोड़ रहा था। पेड़ की जिस डाल पर खड़ा होकर वह जामुन तोड़ रहा था, वह टूट गई। इसके चलते वारिस जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल वारिस को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। वारिस तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

सड़क हादसे में फाइनेंस कंपनी के कर्मी की मौत

भदोही जिले के गोपीगंज थाना के माधवपुर गांव का निवासी जितेंद्र कुमार गौतम (32) गाजीपुर से अपने घर बाइक से जा रहा था। बिहड़ा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने जितेंद्र की बाइक के पीछे टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से जितेंद्र जैसे ही सड़क पर गिरा, उसी दौरान पीछे से आया एक अन्य तेज रफ्तार वाहन उसके सिर को कुचलता हुआ तेजी से आगे बढ़ गया। हादसे में घटनास्थल पर ही जितेंद्र की मौत हो गई। जितेंद्र की जेब से मिले आधार कार्ड और मोबाइल की मदद से उसकी पहचान कर मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि तीन बच्चों का पिता जितेंद्र एक निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। अपने काम के सिलसिले में ही वह गाजीपुर गया था और घर लौटने के दौरान हादसे में उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें