गिरजाघर रामापुरा चौराहे पर फल खरीद रही महिला के गले पर झपट्टा मार एक बदमाश सोने की चेन छीन कर भाग निकला। शिकायत के आधार पर लक्सा थाने की पुलिस ने सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से कौशांबी जिले के संदीपनपुर थाना के मितवापुर बलिहवां निवासी अंकित कुमार को चिह्नित किया। अंकित को पकड़कर पुलिस ने उसके पास से सोने की चेन बरामद कर ली।
वहीं, भुक्तभोगी कालिंदी तिवारी ने बताया कि वह देवरिया जिले के बहसुवा गांव से अपने पति रामतीरथ तिवारी के साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने आई थीं। दर्शन-पूजन के बाद वह फल खरीद रहीं थी तभी उनकी चेन छीन कर बदमाश पैदल ही भाग निकला।