फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर : बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी से लूटे दो लाख के गहने 

Mon, 16 Mar 2020 09:23 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के रामपुर बाजार के पास सोमवार की शाम करीब सात बजे बाइक सवार बदमाश सराफ व्यवसायी को असलहे के बल पर आतंकित कर आभूषण से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। पीड़ित के मुताबिक बैग में दो लाख के सोने और चांदी के आभूषण थे।

विज्ञापन


रामपुर गांव निवासी ऋषि मुनि स्वर्णकार का घर से कुछ दूर बाजार में आभूषण की दुकान है। वह सोमवार की शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर आभूषण बैग में रखकर पैदल घर जा रहे थे। थोड़ी दूर जाने पर काले रंग की बाइक पर सवार बदमाश पीछे से पहुंचे और ऋषि मुनि के हाथ से बैग छीनने लगे।

विरोध करने पर बदमाशों ने असला सटा दिया और गोली मारने की धमकी दी तो उन्होंने गहनों से भरा बैग छोड़ दिया। बदमाश बैग लेकर बाजार के रास्ते भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय का कहना है कि सराफा कारोबारी से लूट की सूचना मिली है। थानाध्यक्ष रामपुर को शीघ्र घटना के खुलासे का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें