फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : घर में घुसकर युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

Mon, 16 Mar 2020 07:58 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दिन में करीब 11 बजे एक युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया गया। 13 वर्षीय पीड़िता कक्षा सात की छात्रा है। सोमवार को परिवार के सदस्य कहीं गए थे और किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि दिन में करीब 11 बजे युवक समीर छत के रास्ते किशोरी के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी के फरार होने के बाद किशोरी मां के पास गई और उसे सारी जानकारी दी। इसके बाद मां किशोरी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया। एसओ रौनापार राजकुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें