फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली : बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक पर बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

Fri, 24 Jun 2022 09:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धानापुर-अवहीं मार्ग पर बिझवल प्राथमिक विद्यालय के समीप शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। युवक की पीठ में दो गोलियां लगी हैं। परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी धानापुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धानापुर-अवहीं मार्ग पर बिझवल प्राथमिक विद्यालय के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। युवक की पीठ में दो गोलियां लगी हैं। परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी धानापुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने मामलेे की पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। 
विज्ञापन


 

धानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनहुली गांव निवासी धर्मेद्र कुमार यादव (40) अपनी बाइक से धानापुर बाजार से घर रहा था।  शाम चार बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने धर्मेंद्र पर दिनदहाड़े गोलियां चला दीं। इस दौरान दो गोली धर्मेंद्र के पीठ में जा लगी। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगा। वहीं बाइक सवार बदमाश तमंचा लहराते हुए मौके से भाग निकले। परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल युवक को धानापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
 
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, एडिशनल एसपी चिरंजीव मुखर्जी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। गांव निवासी रमाशंकर यादव के तीन पुत्रों में धर्मेंद्र कुमार यादव सबसे छोटा पुत्र है। सबसे बड़ा बेटा सीआईएसएफ में नौकरी करता है। वहीं रमाशंकर स्वयं सेना से रिटायर हैं और अपने दोनों पुत्रों के साथ घर पर रह कर खेती का कार्य देखते हैं। इस संबंध में आईजी रेंज के.सत्यनारायण ने बताया प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का सामने आ रहा है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को पकड़ लेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें