फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार लेबर और मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंगरा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार लेबर और मिस्त्री की मौत हो गई। काफी देर तक सड़क पर ही दोनों का शव पड़ रहा और जब मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा तब पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ली। दोनों पेशे से मिस्त्री और लेबर थे और किसी काम से नारायणपुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

रामनगर थाना अंतर्गत डोमरी निवासी रामजनम पटेल (26 वर्ष) और भुल्लनपुर निवासी हीरू (36 वर्ष) दोनों साथ में काम करते थे। पेशे से लेबर और मिस्त्री दोनों एक ही बाइक से देर रात किसी काम के सिलसिले में मिर्जापुर के नारायनपुर जा रहे थे। टेंगरा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ही दोनों घटनास्थल पर अचेत हो गए। आसपास के दुकानदारों के अनुसार रामनगर थाने की पुलिस को सूचना देने के बाद काफी देर तक घायल सड़क पर ही तड़पते रहे और अधिक खून बहने से दोनों की मौत हो गई।
मामला उच्चाधिकारियों के पास पहुंचा तब भीटी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर लालबहादुर शास्त्री चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया। दोनों की जेब से मिले आधार कार्ड और कागजातों के आधार पर पहचान हुई और परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार तड़के परिजन अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के पास शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार सिर और पेट में गंभीर चोट लगने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें