फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर, ईलाज के दौरान दो की मौत, पुलिस तफ्तीश में जुटी

Thu, 15 May 2025 07:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

 तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार भी बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान बाइक सवार घायल युवक और महिला दोनो की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहनिया भास्कर तालाब केशरीपुर मे सड़क पार करते समय बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी बाइक पर दो लोग सवार थे बाइक चलाने वाला बाल बाल बच गया लेकिन पीछे बैठा युवक भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोहनिया घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया जहां पर उपचार के दौरान दोनो की मौत हो गयी ।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहनिया केशरीपुर भास्कर तालाब के समीप हाइवे किनारे  सुनीता 35 पति उत्तम के साथ कई वर्षों से झोपड़ी डालकर रह रही थी बुधवार की देर रात सड़क पार करते समय तेज गति से आ रहे  बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी ।

वही बाइक पर सवार दो लोग थे जिसमें पीछे बैठा  केशरीपुर अंडाचारी कालोनी निवासी सैफ 20 पुत्र मुरादअली बाइक से उछल कर डिवाइडर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया दोनों घायलो को बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। जहां पर आज उपचार के दौरान दोनो की मौत हो गयी।
विज्ञापन


सैफ 20 वर्ष सुनीता 34 वर्ष के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मृतका सुनीता को एक लड़की अंजली 13, दो लड़का सूरज 8 प्रेम 6 वर्ष के है पति पत्नी दोनों  मजदूरी करके जीवन यापन करते थे तो वहीं सैफ केशरीपुर अंडाचारी कालोनी मे  किराया के मकान मे रहकर बैंड बाजा बजाने का काम करता था।

वहीं घटना के बाद दोनो परिवारो में कोहराम मच गया दोनो परिवारों का रो रोकर बुरा हाल है। बाइक चलाने वाले युवक का पता नही चल पाया कि वह कौन था घटना के बाद वह भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें