फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: विद्युत निगम टीम से मारपीट, आठ अज्ञात पर केस दर्ज, एक को नामजद किया गया

Thu, 15 May 2025 06:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

हुसैनीपुर गांव में बिजली जांच करने गई विद्युत निगम की टीम से मारपीट का मामला सामने आया है। जेई की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विद्युत विभाग की टीम जांच करने पहुंची - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औराई कोतवाली क्षेत्र के हुसैनीपुर गांव में बुधवार को बिजली कर्मियों से मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

विज्ञापन


चकापुर उपकेंद्र अवर अभियंता विनोद प्रजापति ने बताया कि बुधवार को वह टीम के साथ हुसैनीपुर स्थित एक निजी विद्यालय पर जांच करने के लिए पहुंचे। बिजली कनेक्शन, बिल जमा और मीटर चेकिंग किया गया। स्कूल संचालक से मीटर कनेक्शन के कागजात मांगे गए।

कागजात न दिखाने से उक्त कनेक्शन को काटने के लिए कहा गया। इसके बाद मुझे और लाइनमैन को विद्यालय संचालक के बेटे ने धक्का दिया और जान से मारने की धमकी दी। जेई की तहरीर पर पर पुलिस ने रोमिल श्रीवास्तव उर्फ लकी और आठ अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट, धमकी का मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक रामसरीख ने बताया कि जेई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें