फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक को ऑटो ने मारी टक्कर, पीछे से आए चार पहिया वाहन ने कुचला

Thu, 28 Nov 2019 09:54 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के रामनगर के कोदोपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की रात चंद्रप्रकाश मिश्रा (36) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं, चंद्रप्रकाश की बाइक को टक्कर मारने वाले ऑटो और उन्हें कुचलने वाले चार पहिया वाहन के चालक भागने में सफल रहे।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भटवार निवासी चंद्रप्रकाश मिश्रा अपने छोटे भाई मनीष और चाचा विनोद के साथ बाइक से रामनगर थाना के बटाऊबीर स्थित एक लॉन में आयोजित चंद्रप्रकाश की फुफेरी बहन तिलकोत्सव में शामिल होने जा रहे थे। कोदोपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप चंद्रप्रकाश की बाइक पर ऑटो ने साइड से टक्कर मार दी।

टक्कर से तीनों लोग छिटक कर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आए चार पहिया वाहन ने चंद्रप्रकाश को कुचल दिया। सूचना पाकर पुलिस तीनों लोगों को लालबहादुर शास्त्री अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने चंद्रप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। परिजन चंद्रप्रकाश के शव का पोस्टमार्टम न कराने की मांग कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। परिजनों ने बताया कि चंद्रप्रकाश मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते थे।

युवक ने फांसी लगा कर जान दी

सारनाथ। सत्संग नगर कॉलोनी में बुधवार की शाम एक युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। सारनाथ थाना अंतर्गत सत्संग नगर कालोनी निवासी बाइस वर्षीय किशन राजभर अपने कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था।

विज्ञापन


चार भाइयों में सबसे छोटे किशन के भाई वीरेंद्र ने बताया कि बीते 25 नवंबर को वह मिर्जापुर में रहने वाली बुआ के यहां आयोजित वैवाहिक समारोह में गया था। मंगलवार को लौट कर वापस आया तो मायूस था। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद किशन अपने भाई वीरेंद्र के साथ उसकी दुकान में सहयोग करता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें