फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: IMS BHU के जूनियर रेजिडेंट की बाइक लावारिस हाल में मिली, अनहोनी की आशंका

Fri, 15 Mar 2024 01:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: सौरभ पिछले कुछ दिनों से कैम्पस से बाहर गया था। उसके आने की कोई जानकारी नहीं मिली तो दोस्तों ने इसकी सूचना वॉर्डन को दी। इस सूचना के बाद उसके परिजनों को भी घर से बुलाया गया है।
विज्ञापन
जूनियर रेजिडेंट सौरभ अहिरवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के आईएमएस बीएचयू के जूनियर रेजिडेंट के साथ अनहोनी का मामला सामने आया है। डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट में जूनियर रेजिडेंट सौरभ अहिरवार की बाइक प्रयागराज स्थित संगम के किनारे मिली है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, जूनियर रेजिडेंट के साथ अनहोनी की सूचना पर विश्वविद्यालय प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ट्रामा सेंटर परिसर के सुश्रुत हॉस्टल पहुंची। यहां पता चला कि सौरभ पिछले कुछ दिनों से कैम्पस से बाहर गया था। उसके आने की कोई जानकारी नहीं मिली तो दोस्तों ने इसकी सूचना वॉर्डन को दी। वहीं, चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि संबंधित छात्र के शव मिलने की जानकारी मिली है। परिवार वालो से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें