Varanasi News: सौरभ पिछले कुछ दिनों से कैम्पस से बाहर गया था। उसके आने की कोई जानकारी नहीं मिली तो दोस्तों ने इसकी सूचना वॉर्डन को दी। इस सूचना के बाद उसके परिजनों को भी घर से बुलाया गया है।
वाराणसी के आईएमएस बीएचयू के जूनियर रेजिडेंट के साथ अनहोनी का मामला सामने आया है। डर्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट में जूनियर रेजिडेंट सौरभ अहिरवार की बाइक प्रयागराज स्थित संगम के किनारे मिली है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, जूनियर रेजिडेंट के साथ अनहोनी की सूचना पर विश्वविद्यालय प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ट्रामा सेंटर परिसर के सुश्रुत हॉस्टल पहुंची। यहां पता चला कि सौरभ पिछले कुछ दिनों से कैम्पस से बाहर गया था। उसके आने की कोई जानकारी नहीं मिली तो दोस्तों ने इसकी सूचना वॉर्डन को दी। वहीं, चीफ प्रॉक्टर प्रो. शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि संबंधित छात्र के शव मिलने की जानकारी मिली है। परिवार वालो से संपर्क किया जा रहा है।