फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ : अनियंत्रित हो कर खाई में गिरी बाइक, 8 साल के बच्चे समेत तीन की गई जान

Wed, 15 May 2019 02:14 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़/मऊ
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बाइक के खाई में गिरने से तीन लोगों की जान चली गई। तीनों मृतक मऊ जिले के रहने वाले थे। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त मृत युवक अपनी बुआ और उनके 8 वर्षीय नाती को लेकर रसूलपुर जा रहा था।

विज्ञापन


मऊ जिले के दोहरीघाट थानाक्षेत्र के कुटिया रसूलपुर गांव निवासी सरगम (24) पुत्र टिकुली अपनी बुआ सुभागी (55) पत्नी हिरावन निवासी परसिया ग्राम और उनके नाती विहान (8) पुत्र विनोद परसिया देवारा मधुबन मऊ को लेकर बुधवार सुबह 6 बजे आजमगढ़ से होते हुए घर जा रहा था।

आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग के डिघिया पुलिया के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। पुल के रेलिंग से टकराते हुए बाइक नीचे गिर गई। इस हादसे में सुभागी और विहान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरगम को अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में सरगम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरगम के गांव तीन लोगों के मौत से मातम छाया हुआ है। मृत सरगम अपने चार भाइयों के साथ मुंबई में रह कर काम करता था। गांव में घर बनवाने के लिए 15 दिन पहले ही छुट्टी लेकर सरगम घर आया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें