पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर लौट रहे दो युवक घायल
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-इलाहाबाद हाईवे पर मंगलवार को ऑटो से टक्कर के बाद एक बाइक में आग लग गई। जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वे बाइक से वाराणसी पुलिस भर्ती परीक्षा देने जा रहे थे। घटना के बाद वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर जाम लग गया।
देखते ही देखते दोनों लेनों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इलाहाबाद के कीटगंज निवासी नीरज तिवारी (28) और शिवम मिश्रा (27) मंगलवार को पुलिस की परीक्षा देने वाराणसी गया हुआ था। वह पेपर देने के बाद वापस सुबह घर जा रहा था।
वह बाबूसराय जीटी रोड़ के पास पहुंचा था कि अचानक एक ऑटो से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में आग लग गई। वहीं बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। बाइक में आग लगने से राजमार्ग पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।
इससे आवागमन कुछ देर के लिए बंद हो गया। दोनों घायलों को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन और भीड़ को हटवाया। इसके बाद धीरे-धीरे जाम खुला और हाईवे पर आवागमन सामान्य हुआ।